-राजपुर पुलिस ने 2 दोपहिया वाहन चोर व नेहरू कॉलोनी ने ट्रैक्टर ट्राली चोर को दबोचा
देहरादून, वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. सुनील दत्त शर्मा निवासी शांति विहार अजबपुर ने पुलिस में शिकायत दी कि 14 दिसंबर को उन्होंने ट्रैक्टर की ट्राली को शांति विहार अजबपुर में गौशला के साथ वाले प्लाट में खड़ी की थी. अज्ञात व्यक्ति ट्राली चोरी करके ले गया. पुलिस ने जांच के बाद सैटरडे को नौका क्षेत्र से आरोपी प्रवीण पाल निवासी ग्राम कोटड़ा थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली.

तीन स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया
वहीं दूसरी ओर राजपुर थाना पुलिस ने तीन स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया है. सुधा देवाल निवासी सुभाष रोड, पूजा तमांग निवासी काठबंगला और जोहर ङ्क्षसह निवासी काठबंगला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अलग-अलग जगह से अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन चोरी करके ले गए. इस मामले में पुलिस ने अरुण जोशी निवासी गब्बर ङ्क्षसह बस्ती राजपुर, करण जोशी निवासी गब्बर ङ्क्षसह बस्ती को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं.

मोबाइल लूट में दो किशोर पकड़े
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मोबाइल लूट में दो किशोरों को पकड़कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है. वीरेंद्र ङ्क्षसह नेगी निवासी शिवम विहार नेहरु कॉलोनी ने तहरीर दी कि वह अपने एक मित्र के पास जा रहा था. इसी बीच भंडारी चौक के पास ठंडी सड़क पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए. नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन ङ्क्षसह ने तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की. सैटरडे को पुलिस ने दो किशोरों को मोथरोवाला पुल के पास से पकड़ते हुए उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया.