उत्तराखंड पुलिस की PCR वैन अब ऐसे नजर आएंगी, एक्सटर्नल लाइट्स फीचर से होंगी लैस, जल्द मौके पर पहुंचेगी

Dehradun, कोहरे या फिर धुंध के कारण कोई घटना घाट जाए, या फिर किसी अन्य कारण से कोई दूसरी घटना और दुर्घटना सामने न आ जाए. ऐसे स्थिति में पुलिस की तत्काल में तत्काल सहायता पहुंच सके, पुलिस वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने की कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में Grand IJS Electronics कंपनी कीओर से अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक के सम्मुख पुलिस मुख्यालय परिसर में पीसीआर वैन पर एक्सटर्नल लाइट्स लगाकर एक डेमो प्रस्तुत किया गया।

पुलिस को जल्द पहुँचने में मदद मिलेगी

हरजत सिंह दुग्गल ने बताया कि गाड़ी की छत पर उत्तराखंड पुलिस लिखे हुए 47 इंच की बार लाइट लगाई गई है, जिसे रात भर ऑन रख सकते हैं। फ्रंट/बैक लेफ्ट एवं राइट सेन्डर और फ्रंट ग्रिल में इंटरसेक्शन लाइट लगाई गई है। लेटेस्ट साईरन लगाया गया है, जिसमें USB फीचर होने से pre recorded मैसेज भी लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित कर सकते हैं। DGP ने कहा कि पुलिस के वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ने से वे भीड़ में भी आसानी से नजर में आ जाएंगे. आम जन मदद मांगने के तुरंत संपर्क कर सकेंगे, जबकि किसी भी दुर्घटना में तत्काल मदद पहुंचाने में भी सुविधा होगी।