
देहरादून, आज तहसीलदार चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया टिकरधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमे त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। SDRF रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवायेतत्काल रोप के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई । वाहन में 2 लोग सवार थे. जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी. वाहन संख्या:- HP 08 A 1427.