***उदगम 2023 का आयोजन***कई प्रस्तुतियाँ

देहरादून, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यकम उद्गम 2023 का आयोजन, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, रायपुर देहरादूर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में CM पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग किया गया. इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए गए. विभागीय गंगा आरती, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण का जागर, संभव ग्रुप की (महिला सशक्तिकरण) प्रस्तुति, पपेट शो, लाईव म्यूजिकल बैण्ड तथा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना की स्वरचित कविता थी, जिसे महिला होमगार्ड तनूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया. वहीं, कार्यकम में विभागीय प्रस्तुति में रैप, ग्रुप डांस (गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी, बॉलीवुड), वन्दे मातरम तथा मस्का बाजा आदि की प्रस्तुति भी हुई.