–7 दिनों के विशेष अभियान में हुए 194 चालान, 24 वाहन सीज
Dehradun, यातायात पुलिस देहरादून कि ओर से इस सप्ताह दिनांक 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गये रैश, स्टंट ड्राईविंग व मॉडिफाईड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलायागया. इस दौरान 55 वाहन चालकों और वाहन में विभिन्न प्रकार के मॉडिफिकेशन कर वाहन संचालित करने वाले 139 वाहनों के चालान किये गये. वहीं, 24 वाहन सीज भी किये गये है.

ट्रैफिक पुलिस की अपील
यातायात पुलिस के इस प्रकार के अभियान लगातार जारी है. साथ ही आमजन तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किए जाने में भी प्रयास किये जा रहे हैं. यातायात पुलिस दून ने सभी से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, शहर की सुंदरता व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें.
