-प्रमेंद्र डोबाल होंगे हरिद्वार जिले के नए एसएसपी, प्रह्लाद नारायण मीणा को नैनीताल की जिम्मेदारी

देहरादून, सरकार ने चार जिलों दून, हरिद्वार, नैनीताल व चमोली के पुलिस कप्तान समेत 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है.
पहले अजय सिंह रह चुके एसपी सिटी
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को दून जिले का एसएसपी बनाय गया है. माना जा रहा है कि पिछले 2-3 दिनों में देहरादून में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, उसके बाद जिले में पुलिस कप्तान बदले जाने को इससे जोडक़र देखा जा रहा है.
कुंवर को DIG अभिसूचना पद पर तैनाती
अपर सचिव गृह अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. सरकार ने दून जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को इस पदभार से मुक्त कर डीआईजी अभिसूचना के पद पर भेजा गया है, जबकि, हरिद्वार जिले के एसएसपी रहे अजय ङ्क्षसह को अब दून का एसएसपी बनाया गया है. वही, हरिद्वार में प्रमेंद्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे ही नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और प्रह्लाद नारायण मीणा को नैनीताल का एसएसपीबनाया गया है.
योगेंद्र रावत डीआईजी कुमाऊं का जिम्मा
रेखा यादव चमोली जिले की एसपी होंगी. वह हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात थीं. डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को कुमाऊं मंडल DIG पद से हटाकर इसी पद पर पीएंडएम में भेजा गया है. डा. योगेंद्र सिंह रावत को DIG कुमाऊं मंडल बनाया गया है.