-हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार
देहरादून, रायपुर के थानों रोड किनारे पुलिस को बरामद युवती के शव की शिनाख्त हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक युवती बार डांसर थी और काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी. वह सिलीगुड़ी में बार डांसर का काम करती थी. इधर, उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि आरोपी क्लेमेनटाउन में तैनात है.

रविवार को बरामद हुआ था शव
जबकि, इससे पहले आरोपी की तैनाती सिलीगुड़ी में थी. वहीं, दोनों की आपस में मुलाकात हुई. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है. युवती सिलीगुड़ी से उसे ढूंढने देहरादून तक पहुंची थी. आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है. दरअसल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में सोडा सरोली स्थित सिरवाल गढ़ में रविवार सुबह युवती का शव बरामद हुआ है. युवती के सिर में चोट के निशान हैं. उसकी उम्र करीब 26 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या की जताते हुए जांच शुरू की.
हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्या की आशंका है. हत्या कर आरोपी ने शव को फेक दिया जाना बताया जा रहा है. हालांकि, रायपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही थी. रायपुर का यह क्षेत्र ग्रामीण इलाका है. इसके बाद भी पुलिस पुख्ता सबूतों के लिए सीसीटीवी भी खंगाल रही है. कुछ सुराग हाथ भी लगे. इसी अाधार पर पुलिस ने आरोपी काे दबोचा.