–शुरुआत के राउंड में कांग्रेस प्रत्याक्षी ने बीजेपी उम्मीदवार को दी टक्कर, बाद में हुई उलटफेर
-भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत का लहराया परचम, कांग्रेस के बसंत kumar को 2405 मतों से हराया
Dehradun, अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर का उपचुनाव बीजेपी की पार्वती दास ने जीत लिया। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को मामूली 2405 मतों के अंतर से मातदी. जीत से
उत्साहित पार्वती ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा, वे बागेश्वर के विकास में कोई तत्पर तैयार रहेंगी. दरअसल, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई बागेश्वर सीट के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी शुक्रवार को बीडी पांडे कैंपस में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हुई
। पोस्टल व सर्विस वोट की गिनती के बाद जैसे ही ईवीएम खुलती गई भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटिंग में मामूली अंतर दिखा. लेकिन 14 राउंड तक चली गिनती में बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस कोडडेट को हराया. Bjp की पार्वती दास को 33247 और कांग्रेस के बंसत कुमार को 30842 मत मिले। पहले राउंड में बसंत कुमार 754 मतों और दूसरे में 195 मतों की बढ़त पर थे। तीसरे चक्र में भाजपा की पार्वती दास एक मत से आगे निकल गई। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी सभी राउंड में आगे बढ़ते रही.
बाकी प्रत्याक्षियों को मिले वोट
-UKD के अर्जुन देव को 857
-सपा के भगवती प्रसाद को 637
– उपपा के भवगत कोहली को 268 मत मिले।
-तीनों प्रत्याशी पहले राउंड से ही दौड़ से बाहर हो गए थे। 
1257 वोटर्स ने किसी को नहीं दिया वोट
भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे नंबर पर नोटा वोट रहा. 1257 मतदाताओं ने किसी को भी वोट देने के बजाय नोटा का बटन दबाया।