हाथीबड़कला क्षेत्र में सड़क किनारे मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

-पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज, इलाके में इसको लेकर दहशत 

देहरादून, हाथीबड़कला स्थित सेनिटरियो माॅल के सामने एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. इसको लेकर इलाके में सनसनी फैली. स्थानीय लोग दहशत में आ गए. पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को लिया हिरासत में लिया है. जबकि, आसपास के इलाकों के स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

जताई जा रही है दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना

बताया जा रहा है महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा लिया है. वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी. रात में किसी समय किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शाम तक घटना का पर्दाफाश किए जाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाए हैं.