मुख्यमंत्री आवास में तैनात पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौत?

देहरादून, सीएम आवास में तैनात एक पुलिस जवान की गोली लगने से मौत हो गई. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना गुरुवार दोपहर बाद की बताई जा रही है. मृतक की पहचान प्रमोद रावत निवासी विजय कॉलोनी के रूप में हुई है. जबकि, वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यो पट्टी के ग्राम अगरोडा का रहने वाला था. पुलिस कर्मी प्रमोद रावत वर्ष 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात था. बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने सीएम आवास के अंदर बने बैरिक में खुद को गोली मारी है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि जवान को एके-47 से गोली लगी है. जिसकी जांच जारी है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी जांच पर जुट गई है. कैसे गोली लगी, जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *