
Dehradun, तीर्थस्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रही, इसके लिए उत्तारखण्ड पुलिस दकी ओर से *ऑपरेशन मर्यादा* नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पुलिस एक्शन मोड में है. इनको तत्काल गिरफ्तार कर और पर्यटक स्थलों पर गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

29 अप्रैल से अब तक चला अभियान
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के अनुसार बीती 29 अप्रैल, 2023 से अभी तक ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 67 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की गई है. इसी क्रम में अभियान के तहत कुल 2703 व्यक्तियों का चालान कर कुल 7 लाख 3 हजार 850 रुपए का जुर्माना वसूला गया.