
Dehradun, आजकल मसूरी कई दिनों से चर्चाओं में है. पिछले दिनों सड़क पर मलबा आने से गाड़ियों के दबने का मामला सामने आया. जबकि, वहीं निर्माण कार्यों से रोज सड़क जाम लगना आजकल मसूरी की खासियत हो गईं है. लेकिन इस बीच, कल शनिवार को गाड़ियों के शीशे तोडना व घंटाघर के पास दुकान के ताले तोड़कर चोरी हो जाने को लेकर मसूरी फिर से चर्चाओं में है.

हालांकि, इन को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गईं है. कब पुलिस इनको दबोचती है, वक्त बताएगा. लेकिन शहर में ऐसी गतिविधियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है. पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

