
देहरादून, शनिवार को बद्रीपुर जोगीवाला स्थित रावत फॉर्म में पिंडर घाटी विकास समिति की बैठक का आयेाजन किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा. रावत फॉर्म हाउस में होने वाले होली मिलन कार्यक्रम में गत वर्षों की भांति लोगों में इसको लेकर उत्साह है. होली मिलन में लोक कलाकार वीरू जोशी, पूनम सती, सौरभ मैठाणी, हेमा नेगी करासी व होल्यार ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इसके अलावा वाद्य यंत्रों ठेठ पहाड़ी होली कार्यक्रम की प्रस्तुति अन्नु रावत व उनके साथियों की ओर से दी जाएगी. बैठक में बतौर अध्यक्ष बलराज नेगी, सचिव आशीष खंडूडी, कोषाध्यक्ष खुशहाल गडिय़ा, मनबीर सिंह नेगी, कुलदीप नेगी, सूरी कनेरी आदि मौजूद रहे.
