20 लाख की ठगी, 25 लाख का वांटेड, 5 साल से था फरार, दबोचा

Dehradun, कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मिली बडी सफलता, वर्ष 2018 से फरार चल रहा 20 लाख की ठगी करने वाला 25 हजार का ईनामी शातिर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, आरोपी सुरेन्द्र सिंह रावत तहसील देवप्रयाग थाना हिंडोलाखाल टिहरी निवासी.

एसएसपी ने दिए थे निर्देश
दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस को आदेश-निर्देश जारी किये गये है. जिसके अनुपालन में SP सिटी सरिता डोबाल व CO भाष्कर लाल शाह के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी कोतवाली पटेलनगर द्वारा फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । थाना पटेलनगर मे वर्ष 2018 मे पंजीकृत धारा-420 मे लगातार 5 वर्षो से फरार/वाँछित चल रहे नामजद अभियुक्त सुरेन्द्र सिह रावत पुत्र स्व. भगवान सिह निवासी ग्राम जरोला पोओ. जामडी खाल तहसील देवप्रयाग थाना हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढवाल उम्र 42 वर्ष की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लम्बे समय से लगातार प्रभावी सुरागरसी/पतारसी एवं सार्थक प्रयास कर रही थी किन्तु अभियुक्त के सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नही हो पा रही थी और अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था और अपनी मौजूदगी छुपा रहा था,अभियुक्त के विरुद्व धारा-82/83 द0प्र0सं0 की कार्यवाही भी की जा चुकी है किन्तु अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी का अधिपत्र (NBW) जारी कराया गया । अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु देश से बाहर विदेश केन्या मे चला गया था और वहीं नौकरी कर रहा था जिस कारण अभियुक्त के सम्बन्ध मे कोई जानकारी प्राप्त नही हो पा रही थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25000/- रु0 का ईनाम घोषित था ।

मुखबिरों से काफी जानकारी मिली
उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए, मुखबीर तन्त्र को सक्रिय करते हुए लगातार तलाश की गई । इसी क्रम मे पुलिस टीम उपरोक्त अभियुक्त सुरेन्द्र सिह रावत पुत्र स्व. भगवान सिह निवासी ग्राम जरोला पो0ओ0 जामडी खाल तहसील देवप्रयाग थाना हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढवाल उम्र 42 वर्ष, 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के ईनामी अपराधी को टर्मिनल-3 एयर पोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *