रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 ट्रक सीज, 7 का चालान

देहरादून, रायपुर पुलिस का ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई. इटों से भरे ओवर लोड 3 बड़े ट्रक व डंपर को रायपुर पुलिस नें किया सीज़, अन्य 7 वाहनों का किया चालान, सड़क पर इटों को उतार कर कर यातायात व्यवस्था भी बाधित करने के आरोप भी हैं. 

थाना रायपुर को मिली सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देहरादून के तमाम इलाकों में अवैध खनन, ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई जारी है. CO नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना मिली कि प्रातः कुछ बड़े ट्रक व डम्फर ओवर लोड ईट लेकर थाना रायपुर क्षेत्र में आते है तथा सड़क पर ही द्वारा इटों को उतार देते है जिस कारण कही स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में थाना रायपुर क्षेत्र कार्यवाही हेतु 02 पुलिस टीम गठित की गई और कार्रवाई k लिए रवाना की गईं.

इन इलाकों में हुई चेकिंग 

 पुलिस टीम द्वारा दिनांक 5.2.2023 की प्रातः सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क चौक सहस्त्रधारा रोड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान ईटों से भरे 02 बड़े ट्रक व 01 डम्फर को ओवरलोड पाये जाने पर एमबी एक्ट मै सीज़ किया गया। एवं अन्य 7 बड़े वाहनों का यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कोर्ट का चालान किया गया।

*सीज़ ट्रकों व डम्फर का विवरण*

1- *ट्रक संख्या – यूके 17 CA 5786 – चालक मोहम्मद वली सुपुत्र राशिद निवासी मोहम्मद खेड़ा दरवाजा थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश*

*2- ट्रक संख्या – UP 19 T 5686 चालक- खालिद पुत्र फारूक अहमद निवासी जोना थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश*

*3 डंफर संख्या यूके 08 सीए 7222 चालक जय सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ढढेली रुड़की हरिद्वार*

 

*चेकिंग टीम/चेकिंग पॉइंट*

*1 सहस्त्रधारा क्रॉसिंग*

Si रविंदर सिंह नेगी 

कांस्टेबल चैन सिंह

कांस्टेबल कृष्णा परिहार

कांस्टेबल दिगपाल 

पीएसी

 

*2 आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड* 

 उप निरीक्षक राजेश अस्वाल

कॉन्स्टेबल रोबिन 

कॉन्स्टेबल मनोज

कॉन्स्टेबल संदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *