
Dehradun, 09 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला हेमा देवी, जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है. का मुम्बई से विडियो वायरल कर सहायता की अपील की गयी थी।
*वीडियो का संज्ञान*
CM के निर्देश पर पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व बुजुर्ग हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने के लिए निर्देशित किया गया।
वीडियों की सत्यता पर परिजनों की जानकारी
एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियों बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी कर उनसे सम्पर्क किया गया. उन्होने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियों स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके उपरान्त आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी होना पाया गया. उक्त जानकारी एकत्र करने में अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा।
SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर टीम मुम्बई रवाना
10 जनवरी 2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक को आमा को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने के लिए शीघ्र एक टीम मुम्बई रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान ने का. योगेश कुमार व महिला कांस्टेबल साईन अंसारी को तत्काल मुम्बई को रवाना किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम 10 जनवरी की साँय काशीपुर पहुँची, इसके उपरान्त काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर दिनांक- 11 को मुम्बई पहुंची।
मुम्बई पहुचकर टीम ने की तलाश
मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम के अलावा मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सावंत से मिली और उनके सहायता से बुजुर्ग आमा की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन- रात तलाश की.
एसएसपी अल्मोड़ा के लगातार निर्देशन/मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये. अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी वेस्ट व लोखंडवाला में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर व लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये। उसके बाद गुरविन्दर सिंह ढिल्लों (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सावंत के सहयोग से 3 दिनों से दिन- रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के बाद 14 जनवरी 2023 की प्रातः को पुलिस टीमों द्वारा आमा को सकुशल तलाश पूरी की.
*अल्मोड़ा पहुँची आमा*
आमा के पैर में पुरानी चोट थी, पैर सूजा हुआ था जिसका उपचार व आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को अपने संरक्षण में 15जनवरी 2023 की प्रातः मुम्बई से रवाना होकर 16 जनवरी को सकुशल अल्मोड़ा पहुच गयी है। जहाँ एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आमा से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर *आमा को शाँल ओढ़ाकर* हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।