गजब! पटवारी भर्ती का पेपर भी हुआ लीक, STF ने गिरोह का किया भण्डाफोड़, 3 अरेस्ट

– लोक सेवा आयोग के एक अनुभाग अधिकारी भी पेपर चोरी का आरोप, गिरफ्तार

– लोक सेवा आयोग पर भर्ती घपले के आरोप के बाद लोगों का उठा भर्तीयों से विश्वास

 

– पटवारी और लेखपाल की 8 जनवरी को हुयी भर्ती से पूर्व लीक किए गए प्रश्नपत्र, 35 अभ्यर्थीयों प्रश्नपत्र हल करने कि बात आयी सामने

देहरादून, जनपक्ष टुडे ब्यूरो: उत्तराखंड में पेपर लीक का एक और मामले का एसटीएफ ने प्रदाफास किया है। यूकेएसएसएससी के बाद लोक सेवा आयोग भी संदेह के घेरे में आ गया है। एसटीएफ ने चार दिन पहले 8 जनवरी 2023 को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कि गई लेखपाल और पटवारी भर्ती मामले में पेपर लीक के तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आयोग का एक अनुभाग अधिकारी भी शामिल है।

लोक सेवा आयोग भी आया घेरे में

उत्तराखंड दलालों का अड्डा बना हुआ है। लोक सेवा आयोग जैसी सर्वोच्च संस्था भी ज़ब दलालों के चंगुल से नहीं बच पा रही है तो आखिर किस पर भरोसा किया जा सकता है। ऐसे में लोग यह कह रहे हैं कि अब तो परीक्षा देनी है बेकार है।

उत्तराखंड में जबसे भर्ती घोटाले के मामले सामने आने शुरू हुए हैं तब से एक के बाद एक भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द होती आ रही है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक काण्ड कि सख्ती के बाद भी दलाल सक्रिय हैं। पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक होने के ही मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 4 दिन पहले कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक होने कि बात दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी कारण दलालों को बड़ी सजा न मिलना भी बताया जा रहा है। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के चलते उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य संकट में आ गया है।

एसटीएफ को मिली पेपर लीक होने की एक शिकायत के बाद से ही एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी थी, प्रेसकान्फ्रेंस में एसटीएफ ने बताया कि पटवारी भर्ती लीक मामले में लक्सर के 3 लोगों को गिरफ्त में लिया है। बताया गया कि आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने राजपाल को पेपर होने से पहले ही पेपर चुराकर दें दिया था। अभी तक कि कार्रवाई में 35 अभ्यर्थीयों को पेपर मुहैया कराया गया है। इनके पास से अभ्यर्थीयों से पेपर के बदले लिए गए 22.50 लाख रूपये बरामद किए गए हैं। विवेचना अभी चल रही है। इनके यूकेएसएसएससी पेपर लीक में भी हाथ होने कि आशंका जताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *