FRI में विरप्पन ने कीमती चन्दन के पेड साफ किए

देहरादून, FRI Dehradun में फिर चन्दन के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि कोई बीते दिनों को कीमती लाल चंदन का पेड़ काटकर ले गया. लेकिन एफआरआई प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी है. हालांकि, अब जैसे ये मामला प्रकाश में आया तो एफआरआई प्रशासन ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस अभी एफआरआई देहरादून से लाल चंदन का पेड़ चुराने वाले ‘पुष्पा’ की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन fRI से चंदन के पेड़ काटने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार ऐसी शिकायतें आई हैं. जब चंदन के तस्करों ने f.r.i. से ही पेड़ काटकर अपने हाथ साफ किए हैं. फिलहाल पुलिस जाँच पर जुटी है.

पुलिस शक गहराया, cctv कैमरे में कोई कैद नहीं हुआ

देहरादून की कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पुलिस को भी ऐसा ही लग रहा है कि अंदर के किसी व्यक्ति की मिलीभगत के बिना इस घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है. पुलिस को शक है कि विभाग का ही कोई अधिकारी या कर्मचारी चंदन तस्करों की हेल्प कर रहा है. कारण, कोई कैसे चन्दन के पेड़ काटकर कैंपस से बाहर निकल सकता है. जबकि वहाँ हर गेट पर cctv कैमरे लगे हुए हैं. एसएसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी पुलिस की थ्योरी से इत्तेफाक रखते हैं कि कोई भीतर का आदमी इस खेल में शामिल है. क्योंकि एफआरआई कैंपस के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुऐ हैं. जबकि स्थिति ए है कि कोई व्यक्ति चंदन के कटे हुए पेड़ ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *