दून की बबीता अनंत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में आज से दिखेंगी, जानिए…

देहरादून. रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज रिलीज हो रही है. बताया जा रहा है कि अब तक सवा लाख टिकट बीक चुके हों. देहरादून की बबीता अनंत भी इस फ़िल्म में दिखेंगी. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी राय जैसे कलाकार रोल में हैं. वहीं, देहरादून की कलाकार बबीता अनंत भी इस फिल्म में नजर आएंगी.

दून की बबीता अनंत भी पर्दे पर
दून की बबीता अनंत की भी अपनी कहानी है. ब्रह्मास्त्र फिल्म में देहरादून की कलाकार बतीता अनंत ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि वह आलिया भट्ट के परिवार की सदस्यों में हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म में करीब 130 कलाकारों हैं. लेकिन इससे पहले बबीता अनंत ने 11 फरवरी 2022 को रिलीज फ़िल्म बधाई-2 में भूमिका निभाई थी। बधाई 2 फ़िल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया। फ़िल्म कंपनी जंगली पिक्चर की ओर से बनाई गई इस फिल्म में मुख्य भूमिका में “भूमि पेडनेकर” के साथ बबीता अनंत ने सह-भूमिका निभाई।

बबिता अनंत की 30 से भी अधिक फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

उन्होंने जोधा-अकबर से लेकर बड़ी संख्या में टीवी सिरियलों में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी है।

दून के बल्लीवाला चौक निवासी बबीता अनंत के संघर्ष की कहानी भी बड़ी रोचक

उनकी अपनी मेहनत का नतीजा कि वह एक कलाकार के रूप में पहचान बनाने में सफल रहीं।

बतीता अनंत भी एक साधारण परिवार से रखती हैं ताल्लुक

उनके पति आकाश अनंत सीपीएम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।

बबीता को बचपन से ही संगीत का था शौक

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की तो किसी समारोह आदि के मौके पर ही उन्हें गाना गाने का मौका मिलता था।

घर पर ही वह गीत गुनगुनाया करती थीं।

वर्ष 91 में जब उनकी शादी हुई तो वह छात्रा थीं।

तब वह बीए फाइनल कर रही थीं। वर्ष 92 में उनका बेटा हुआ।

इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। बीएड किया।

संगीत में विशारद और प्रभाकर भी किया।

साथ ही वर्ष 95 में उन्होंने निजी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी भी शुरू की।

उनकी कालोनी में अशोक वशिष्ठ नाम के व्यक्ति एक दिन उनके घर आए।

बोले – दून में अभिरंग नाट्य संस्था की वर्कशाप चल रही है। इसमें बेटे को लेकर जाए।

तब जाने माने संस्था के संस्थापक अतीक अहमद ने उन्हें कहा कि वह भी संस्था से जुड़ जाए।

फिर क़्या यहीं से उनकी एक नयी शुरुवात हो गई

इसी प्रकार बबिता ने दूरदर्शन के लिए गीत तैयार किया. 31 दिसंबर 2008 को यह फिल्म दूरदर्शन के देहरादून केंद्र से दिखाई जानी थी।

डीडी कश्मीर, देहरादून केंद्र के साथ ही नेशनल के लिए उन्होंने कई प्रोग्राम किए।

साथ ही उत्तराखंड सरकार के विज्ञापनों में भी उन्हें काम मिलने लगा।

फिर कविता चौधरी के सीरियल योगयात्रा पर उन्हें काम मिला।

यहीं से उनकी बॉलीबुड में एंट्री हुई। साथ ही उन्होंने चार फिल्में लव डे, साइलेंट हीरोज आदि में काम किया।

अब वह करीब छह साल से मुंबई में ही रह रही हैं।

उन्होंने दो रियल्टी शो मास्टर शैफ, जी सिनेस्टार की खोज में भी क्वालीफाई किया।

साथ ही बेटी एक व बेटी दो शार्ट फिल्म भी की।

अब तक वह 19 फिल्मों में छोटी-बड़ी भूमिका कर चुकी हैं।

इनमें लव डे, साइलेंट हीरोज, योगयात्रा, राजू बजरंगी, रागदेश, एकला, रइस, होटल मुंबई, डियर जिंदगी, सेटेलाइट शंकर, जिंदगी अभी बाकी है,

इसके अलावा मंदाकिनी, छू ले आसमान, भावप्रिया, पीएम मोदी, कीसी एंड मैनी, लाइफ फोलोस आन, बाइसाइकिल ब्वॉय, माई नेम इस सुमन नेगी।

टीवी सीरियल
जोधा अकबर, लौट आओ त्रिशा, साबजी, शिखा, तू आशिकी, वारिश, मेरे साईं, सीआइडी, सावधान इंडिया, कोड रेड, जिंदगी खट्टी मिट्ठी, आपके आ जाने से, ऐसी दीवानगी, नई राहें, क्राइम अलर्ट, प्रकृति, अदालत, अय्याश बहु सुरभि आदि।
वेव सीरिज
सिटी ऑफ ड्रीम्स, भाक, द घोस्ट, अनदेखी, प्यास, चार का पंचनामा आदि।

शार्ट फिल्म
दे अनादर डे, बेटी, पहल, खोज, चार दोस्त, उलझन, दुल्हन, दहेज आदि।

थियेटर
आंधा युग, गिरगिट, तिवित्रा, अंधेर नगरी चौपट राजा, बचाओ चाचा, देश को आगे बढ़ाओ, रानी नागफनी की कहानी, ताजमहल का टेंडर, चिपको, धरती की पीड़ा, अंतरद्वंद्व हेयाती, यमपाल, उजाड़, अग्रसेन महाराज, नटरंग, पति पत्नि और कोर्ट, हम पांच, क्वेद एक हयात, एक था चेखोव, सूरजमुखी और हेमलेट, स्वीट ओर शोर शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *