देहरादून, तहसील के पास वाले कूड़ेदान की जगह बदलने पर व्यापारियों काने विरोध किया है. मंगलवार को नगर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले पलटन बाजार मार्केट में स्मार्ट सिटी के टॉयलेट के सामने से कूड़ेदान को तहसील के मुख्य गेट के पास जहां मंदिर हैं, उसके निकट लगाया जा रहा था. जैसे ही इसकी जानकारी व्यापारियों को लगी, व्यापारी वहां पहुँच गए. जिसका दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी सदस्यों एवम स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया. अध्यक्ष पंकज मैसोन को मौके पर बुलाया। व्यापारियों का कहना था कि वहाँ पर मंदिर है. ऐसे में वहाँ पर कूड़ादान रखना ठीक नहीं है.अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा इस प्रकरण पर निगम के सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी को मौके पर बुलाकर व्यापारियों से बात की।
निगम ने दिया भरोसा
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा स्थानीय व्यापारियों से बात करने पर नगर निगम देहरादून मेयर व नगर आयुक्त के पास जाकर शिफ्ट करने के प्रस्तावित स्थान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए वर्तमान में रखे गए स्थान को सबसे उपयुक्त बताया। मौके पर अन्य व्यापारियों द्वारा भी प्रस्तावित स्थल पर मंदिर होने की वजह से डस्टबिन को शिफ्ट किया जाना गलत बताया। सहायक नगर आयुक्त द्वारा सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कूड़ेदान को अभी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है और नए विकल्पों पर विचार किया जाएगा। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा कहा गया कि नए विकल्पों पर भी विचार व्यापारियों की सहमति के आधार पर ही किया जाए., इस मौके पर निगम के सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महामंत्री पंकज दीदान, संयोजक अशोक अग्रवाल, संयोजक इंदरप्रकाश सेहगल, संयोजक सन्नी कुमार सदस्य सुमित अरोरा, मनीष कुकरेजा, शेखर अरोरा, काले वीर, संजीव टंडन, चमन लाल सभरवाल अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।