दून के घण्टाघर पर बॉलीवुड फ़िल्म ‘देवभूमि” की शूटिंग का मुहूर्त शॉट फिल्माया गया 

Dehradun, मुंबई से आए फ़िल्म निर्माता, निर्देशक के द्वारा *बॉलीवुड मूवी देवभूमि* की शूटिंग शरू करने से पहले आज देहरादून के घंटा घर चौक पर निदेशक विकास फंडिंस की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की गई. इस मौके पर व्यापारी नेता पंकज मैसोन, दिव्या सेठी समेत कई व्यापारी भी मौजूद रहे. व्यापारियों ने फ़िल्म निर्माता- निर्देशक को उत्तराखंड में आकर देवभूमि नाम से मूवी बनाने और उत्तराखंड के चारों धाम व उत्तराखंड के मुख्य बाजारों के साथ कई मुख्य जगहों को देवभूमि मूवी में दर्शाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं. कहा, इससे व्यवसाय की दृष्टि से उत्तरखंड में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *