
देहरादून, श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र रविवार को भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट इंजिनीयर्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर एस पुण्डीर के निर्देशानुसर सूबेदार मेजर नेकचंद ने अपनी टुकड़ी के साथ श्री हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग रेकी की। उन्होंने पाया की बर्फ़ अधिक है। इसलिए इस वर्ष बर्फ़ हटाने और रास्ता पैदल यात्रा मार्ग सुगम बनाने के लिए अधिक जवान की जरूरत होगी। समय भी ज्यादा लगेगा। हेमकुंड ट्रस्ट मैनेजमेंट के जल्द इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी। मैनेजमेंट के मुताबिक अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह के बाद से किसी समय भी यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट के सेवादार तथा लाँगरी भी गोविंद घाट पहुँच जाएँगे। यात्रा मार्ग सुचारू करने के वहां पहुंचने वाली आर्मी की टुकड़ी के ठहरने के इंतज़ाम घाघरिया में किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा भी April में ही सभी से विचार विमर्श कर यात्रा खोलने की तिथि का एलान कर दिया जाएगा।