देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय, घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर, बुधवार को cm पुष्कर धमी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसके लिए तैयारियां जारी है। pm मोदी के अलावा गृह मंत्री, रक्षा मंत्री 6 राज्यों के cm को न्योता भेजा गया है, जिनमें up, mp कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा, असम के cm पहुंच रहे हैं।