उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान को दी मात

 

उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान को 299 रनों से दी मात

देहरादून, रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने राजस्थान को 299 रन से हराकर इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उत्तराखंड की जीत में मयंक मिश्रा का अहम रोल रहा। दोनों परियों में मयंक ने 11 विकेट चटकाए। CAU का कहना है कि अब उत्तराखंड की टीम क्वालीफाई कर चुकी है।

त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने दूसरी पारी में राजस्थान को जीत के लिए 450 रनों का लक्ष्य दिया था। मगर मयंक मिश्रा और स्वप्निल सिंह ने लगातार विकेट चटकाकर राजस्थान को 155 रनों समेट दिया। दोनों ने 4-4 विकेट लिए। जबकि पहली पारी में मयंक ने 7 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *