यहां न वाहन, न मोबाइल चलेगा..लगाया गया प्रतिबंध

पोलिंग बूथ से 200 मीटर पर वाहन, 100 मीटर पर मोबाइल पर पूरी तरीके से लगाई रोक

देहरादून, विधानसभा के 2 दिन बाकी राह गये हैं। देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरओ को निर्देश दिए कि पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर वाहन व 100 मीटर की दूरी पर मोबाइल के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि सभी निगरानी टीम अंतिम समय तक एक्टिव रहें। पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि मतदान से एक घंटा पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी करें और मतदान में किसी तरह के लेट लतीफी न हो। इसके अलावा मतदान से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, कोशिश रहनी चाहिए।

शुक्रवार को कार्मिकों को तीसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को चकराता के लिए रवाना होनी वाली पोलिंग पार्टियों को तैयार किया गया। बाकी पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा. एसके बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *