देहरादून, विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत की गई जांच में कई स्थानों से 4 करोड़ रुपये की नगदी पकड़ी जा चुकी है। इसके साथ ही 3.44 करोड़ की शराब व 4.91 करोड़ के नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद 10 जनवरी से इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इस कड़ी में अभी तक 151 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही 362 अवैध शस्त्र जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार से 27159 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। शांति भंग के मामलों में 45081 व्यक्तियों के चालान काटे गए हैं। वहीं 35325 को पाबंद किया गया था।