145 क्षेत्रों में चुनाव स्पेशल फोर्स के जिम्मे, गडबड़ी न हो, रहेगी खास नजर

देहरादून, विधानसभा चुनाव में अबकी बार करीब 145 क्षेत्र ऐसे चिन्हित किये गए हैं। जहां चुनाव में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है। बाकायदा, इन इलाकों को विशेष अशांति वर्ग में रखा गया है। ऐसे में इन क्षेत्र में मतदान के दिन स्पेशल फोर्स की तैनाती का भी फैसला लिया गया है।

दून में 40 अशांति छेत्र

पुलिस विभाग के लिए हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा में मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यह जिले ऐसे हैं, जहां पर सबसे ज्यादा अशांति फैलने की आशंका बनी हुई है और पूर्व में हुए विधानसभा चुनावों में आपराधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में मुख्यालय की ओर से सभी जिलों से मांगी गई सूचना के अनुसार अब तक विशेष अशांति क्षेत्रों की संख्या 145 सामने आई है। इसीलिए यहां स्पेशल पुलिस की तैनाती होगी।

 

हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 51 अशांति क्षेत्र
देहरादून जिले में 40
नैनीताल जिले में 20
उधमसिंह नगर में 17
अल्मोड़ा में 14
पौड़ी गढ़वाल में 2
रुद्रप्रयाग जिले में 1

 

पुलिस ने इसके लिए फ़ोर्स की तैनाती की है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल- 110 कंपनी,पीएसी – 26 कंपनी, होमगार्ड- राज्य से 4600 व बाहरी राज्यों से 13200, पीआरडी- 4178 और वन रक्षक की 26 कंपनी तैनात रहेगी।

 

प्रदेश में मतदान केंद्रों की स्थिति
मतदान केंद्र – 8624
मतदेय स्थल – 11697
संवेदनशील मतदान केंद्र – 1034
अति संवेदनशील मतदान केंद्र – 808
स्पेशल ट्रबल एरिया- 145

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *