देहरादून, सचिवालय कर्मियों और सरकार के बीच गतिरोध बढ़ने का सिलसिला जारी है। कर्मचारियों के ऊपर मंगलवार आधी रात मुकदमे दर्ज करवाया गए हैं। दून पुलिस से जारी प्रेस नोट से दी गई जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर को सचिवालय परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के एकत्रित होकर / विधि विरुद्ध जमाव कर सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारीगणों को जबरन बल पूर्वक बाहर निकालने की कोशिश की गई। उन्हें सरकारी कार्य करने से रोका गया और अन्य शासकीय कार्यो में व्यवधान पैदा किया। पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके कार्यालय में प्रवेश को बाधित किया गया। इसके अलावा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग भी किया गया। सचिवालय स्थित एटीएम चौक पर एकत्रित होकर इन अज्ञात लोगों ने रास्ता रोकने की भी कोशिश की। इस घटना को लेकर सिटी कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।