तापमान में गिरावट, स्टेट में 2 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ टेंप्रेचर

मौसम विभाग के अनुसार मैदानों में बढ़ सकता है कोहरा

देहरादून, उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के साथ अब सुबह-शाम ठंड भी बढऩे लगी है। दीपावली के बाद प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दून में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। जबकि, बाकी शहरों में भी दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। मैदानों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है और पहाड़ों में सर्द हवा कंपकंपी बढ़ा सकती है।

अक्टूबर आखिरी सप्ताह से बढ़ी ठंड

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है। हालांकि, चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उधर, कुमाऊं में बीते दिनों कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं मैदानों में चटख धूप खिलने के साथ ही सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मैदानों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कुछ पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि तापमान में और गिरावट आ सकती है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरे के बीच ठंड में बढ़ोतरी दर्ज के जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *