देहरादून रेलवे स्टेशन पर दोपहर में ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात, 3 आतंकी ढेर!

देहरादून, दून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कुछ अलग ही नजारा था, चंद मिनटों में सीन ही बदल गया। दोपहर करीब 3 बजे हूूटर बजते ही यात्रियों व रेलवे अधिकारियों में भगदड़ मच गई। अचानक हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों को देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। वेटिंग रूम व ट्रेन की बोगी में से अचानक गोलियों की आवाज सुन सभी सहम गए। GRP, RPF व पुलिस ने ढाई घंटे तक दून स्टेशन पर माकड्रिल कर स्टेशन कैंपस में छिपे 4 में से 3 आतंकी ढेर किए, जबकि 1 घायल अवस्था में पकड़ा गया। गोलीबारी में 2 यात्रियों की भी मौत हो गई।

स्टेशन के वेटिंग रूम में घुसे 4 आतंकी

GRP इंस्पेक्टर टीएस राणा के अनुसार ने दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर सूचना मिली कि स्टेशन के वेटिंग रूम में चार आतंकवादी घुस गए हैं। यह सूचना उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस व आला अधिकारियों को देकर फोर्स भेजने की मांग की। उन्होंने आरपीएफ की मदद से तत्काल मोर्चा संभाला। सूचना के अनुसार दो आतंकी नंदा देवी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में छुपे हुए थे। जबकि अन्य दो आतंकियों ने वेटिंग रूम में कुछ यात्रियों को बंधक बनाया था। पुलिस ने स्टेशन को चारों तरफ से सील कर दिया। जबकि, यात्रियों को बारातघर में बनाए गए सेफ हाउस में पहुंचाया गया। इसके बाद सीओ सिटी शेखर सुयाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) व बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) को भी घटना की जानकारी दी गई। एटीएस ने मोर्चा संभालकर जवाबी गोलीबारी में 3 आतंकियों को ढेर किया। चौथा आतंकी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। उक्त कार्रवाई में दो यात्रियों की भी मौत हुई है। हालांकि इस बीच बीडीएस ने पूरे स्टेशन की स्कैन कर स्टेशन को पहले की तरह सुचारू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *