– प्रदेश में 3 दिन में ही 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश, जबकि आमतौर पर अक्टूबर में होती है 31 मिमी बरसात
– अकेले कुमाऊं में हुई बारिश ने सभी रिकार्ड तोड़े सभी रिकॉर्ड
देहरादून, उत्तराखंड में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस और निम्न दबाव के चलते लगातार 3 दिन हुई भारी बारिश ने सारे रिकार्ड टूट गए। राज्य में औसत 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। जबकि, अक्टूबर में पूरे माह में करीब 31 मिलीमीटर बारिश होती है। आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में 36 साल बाद इतनी बारिश हुई है। जबकि, कुमाऊं मंडल में तो बारिश ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अकेले नैनीताल में 432 और ऊधमसिंह नगर में 368 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले अक्टूबर में उत्तराखंड में सर्वाधिक बारिश वर्ष 1985 में 250 मिलीमीटर के करीब रिकार्ड की गई थी। इसके अलावा कुमाऊं में इससे पहले कभी अक्टूबर में इतनी बारिश नहीं हुई। केवल कुमाऊं मंडल की बात करें तो बीते तीन दिन में ही 300 मिमी से अधिक बारिश हो गई। जबकि, यह बारिश का अक्टूबर माह का आल टाइम रिकार्ड है।

डिस्ट्रिक्ट- वास्तविक बारिश- सामान्य बारिश
अल्मोड़ा-245–22
बागेश्वर 287 22
चमोली, 167, 21
चंपावत, 388, 58
देहरादून, 62, 32
पौड़ी, 136, 23
टिहरी, 101, 12
हरिद्वार, 52, 18
नैनीताल, 432, 42
पिथौरागढ़, 262, 47
रुद्रप्रयाग, 133, 23
ऊधमसिंह नगर, 368, 37
उत्तरकाशी, 83, 35
प्रदेश का औसत, 209, 31
(बारिश मिमी में है।)