अयोध्या से लौटने के बाद अचानक सीएम ने ली बैठक, सभी डीएम अलर्ट मोड पर

भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को स्कूल बंद करने के आदेश

भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की

प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश के निर्देश

रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, लापरवाही न हो

यात्रियों को परेशानी न हो, प्रदेश से अच्छा संदेश लेकर जाएं

देहरादून, राज्य में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुङे विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से उनकी तैयारियों, बारिश की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 18 अक्टूबर को अवकाश रखने के निर्देश दिये। बहुत से जिलों में अवकाश कर भी दिया गया है। जिन जिलों में नहीं किया गया है, वे भी एहतियातन सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दें।

लापरवाही न बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बङी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री प्रदेश में आए हुए हैं। जरूरी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराते हुए उनके रहने और भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। पर्यटक और तीर्थयात्री यहाँ से अच्छा संदेश लेकर जाएं। सीएम ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हों। जिलों से इन दो दिन, हर घंटे रिपोर्ट भेजी जाए। कोई घटना होने पर उसकी सूचना तुरंत दी जाए। रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए।

सीएम ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए।

-आईटीबीपी, सीडब्ल्यूसी, बीआरओ, एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस आदि आपसी समन्वय से काम करें।

-ट्रेकर्स के बारे में पूरी सूचना रखी जाए और उनसे सम्पर्क रखें।

-लैंडस्लाईड जोन पर विशेष ध्यान रखा जाए।

-रास्ते बंद होने पर तुरंत खोलने की व्यवस्था हो।

सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि भूस्खलन आदि स्थिति में लोग कहीं फंसे नहीं। वे सुरक्षित स्थानों पर ठहरें।

– आपदा बचाव और राहत संबंधी उपकरण सुचारू स्थिति में हों।

यात्रियों से अपील की जाय

सीएम ने कहा कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पूरी सावधानी बरतनी है। यात्रियों और पर्यटकों से भी सावधानी रखने की अपील की जाए, लेकिन, किसी तरह के पैनिक की भी जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी, एसएसपी स्वयं माॅनिटरिंग करें। बैठक में सभी जिलाधिकारियों से पूरी जानकारी ली गयी। बताया गया कि सभी जगह स्थिति अभी सामान्य है। एहतियातन चारधाम यात्रियों को सुरक्षित रूकाया गया है। रूकने, खाने की पर्याप्त व्यवस्था है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *