हरिद्वार, इंडस्ट्रियल एरिया सिडकुल स्थित रैपिड कंपनी में भीषण आग लगी है। मिली सूचना के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. बताया गया है कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. भीषण आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. आग बुझाने में फायर बिग्रेड की कुल 4 गाड़ियां लगी हुई हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, इसके बाद हरिद्वार स्थित मायापुर फायर यूनिट से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां को बुलाया गया. जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.