राजधानी दून में पेट्रोल के दाम नॉट आउट @ 100 के पार

अभी भी ब्रेक नहीं, लगातार बढ़ते जा रहे पेट्रोल के रेट

देहरादून, देश के मेट्रो सिटीज के तर्ज पर शनिवार को दून में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए। शुक्रवार देर रात 28 पैसे के उछाल के साथ शनिवार को देहरादून समेत प्रदेशभर में पेट्रोल 100.19 पैसे पर बिका। वहीं, डीजल 36 पैसे की बढ़त के साथ 93.51 रुपये के रिकार्ड दाम पर बिक रहा है। जबकि, प्रीमियम पेट्रोल 29 पैसे के उछाल के साथ 103.05 रुपये के रिकॉर्ड तक पहुंच गया है। दून मेें पेट्रोल- डीजल के दाम मई के पहले हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दो हफ्ते में दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। पंप संचालकों के अनुसार अभी कुछ समय दाम लगातार बढऩे की संभावना हैं।

5 महीने में 12 रुपये की उछाल

दून पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सचिन गुप्ता का कहना है कि मई के पहले हफ्ते से तेल कंपनियां हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 से 25 पैसे तक की वृद्धि कर रही हैं। भले ही यह वृद्धि पैसों में हो, लेकिन रोजाना हो रही वृद्धि के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं।

एक मई को पेट्रोल 89.40, डीजल 81. 49 और प्रीमियम पेट्रोल 91.72 रुपये पर बिका था।

तब से अब तक पेट्रोल 10. 79 रुपये बढ़ रहा है।

अब 100.19, डीजल 12.02 बढ़कर 93.51 और प्रीमियम पेट्रोल 11.33 रुपये बढ़कर 103.05 रुपये पहुंच गया।

पिछले दो हफ्ते में बढ़े दाम (बीपीसीएल के अनुसार)

तारीख, पेट्रोल, डीजल, प्रीमियम पेट्रोल

09 अक्टूबर, 100.19, 93.51, 103.05

05 अक्टूबर, 99.04, 92.09, 101.90

01 अक्टूबर, 98.38, 91.19, 101.18

25 सितंबर, 97. 85, 89.83, 100.51

 पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी का दिवाला निकाल दिया है।

दूसरी ओर घरेलू गैस सिलिंडर भी 920 के करीब पहुंच गया है।

रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के बढ़ते दामों ने आम जनता की पेशानी पर बल डाल दिया है।

 किशन नगर निवासी पूजा शर्मा का कहना है कि उनका दफ्तर करीब 15 किलोमीटर दूर सेलाकुई में है।

एलपीजी गैस की कीमत 920 के रुपये करीब पहुंच गई है।

सब्जी, फल और दूसरे खाद्य पदार्थ भी मंहगे हो गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *