4 विभाग, 423 पद, युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 से करें आवेदन

 

देहरादून, बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। 4 सरकारी विभागों में खाली ग्रुप सी के 423 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को रिक्त पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 5 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि लिखित परीक्षा मार्च 2022 में होने की उम्मीद है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-तीन के 188 पद

डेयरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान विभाग में औद्यानिक विकास शाखा वर्ग-तीन (पर्यवेक्षक) के 181

उद्यान विकास शाखा वर्ग दो के 26

अन्य संकायों के 20 पद के अतिरिक्त पद

पशुपालन विभाग में चारा सहायक के 5 पद

बताया गया है कि भर्ती में अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट दी गई है। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्टे्रशन (ओटीआर) भरना अनिवार्य है। इसके उपरांत ही अभ्यर्थी आवेदन पत्र भर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधी संपूर्ण जानकारी आयोग की वेबसाइट पर है।

महत्वपूर्ण तिथियां
-आनलाइन आवेदन 05 अक्टूबर से
लास्ट डेट 18 नवंबर
-परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
टोल फ्री नंबर: 9520991172
वाट्सएप : 9520991174

कनिष्ठ सहायक के आवेदन संशोधन का मौका
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडियट स्तर पर कनिष्ठ सहायक के 746 पदों के आवेदन में संशोधन का अवसर दिया है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर संशोधन प्रारूप दिया गया है। जिस पर अभ्यर्थी छह अक्टूबर तक जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *