
देहरादून, उत्तराखंड STF की पुणे महाराष्ट्र में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही है। ठगों के पैंतरे से ही STF ने धरदबोचा अंतराष्ट्रीय साइबर अपराधी। नाइजीरियन दंपति और सिम कार्ड उपलब्ध करवाने वाले सहित 3 आरोपियों को STF ने किया अरेस्ट। इनसे 10 मोबाइल,18 एक्टिव सिम,58 अन्य सिम कार्ड्स 8 आधार कार्ड, 3 पासपोर्ट 14 बैंक चेकबुक सहित अन्य गैजेट्स बरामद। SSP STF के मुताबिक पूछताछ में हो सकता है बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा। इन्हीं साइबर ठगों ने देहरादून निवासी से की थी 17 लाख की धोखाधड़ी। अब तक कि पूछताछ में मिली जानकारी देश भर में फैला नाइजीरियन का नेटवर्क। मैट्रिमोनियल साइट पर विदेशी महिला बनकर बढ़ाते है दोस्ती का हाँथ। फिर रशादी और बिजनेश में मुनाफे का लालच दे लगा देते है लाखों करोड़ों की चपत।