विपक्ष को आज लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस का एक विधायक बीजेपी में होगा शामिल!

देहरादून। ज्यों ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पार्टियों में उथल पुथल शुरू हो चुका है। हाल में निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार बीजेपी में शामिल हुए हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा जल्द विपक्ष कांग्रेस को भी बड़ा झटका दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक जिन तीन विधायकों के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है। इस बात को खुद बीजेपी के विधायक सोशल मीडिया में या फिर मीडिया में बयानबाजी कर हवा दे रहे हैं। इन खबरों पर विश्वास किया जाय तो एक कांग्रेस के विधायक शनिवार को यानी आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

शुक्रवार को ही लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने दावा किया था कि पार्टी नेताओं के संपर्क में कांग्रेस समेत कुल तीन विधायक हैं, जिन्हें जल्द भाजपा में शामिल किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के एक विधायक शनिवार को दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। ये विधायक गढ़वाल मंडल से बताए जा रहे हैं और इससे पहले भी विधायक रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि गढ़वाल मंडल के कांग्रेस समेत दो पूर्व विधायकों से भाजपा का लगातार संपर्क बना हुआ है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल से दो युवा चेहरों पर भी बीजेपी की नजर है। हालांकि उधर कांग्रेस भी दावा कर रही है कि उसके संपर्क में भी बीजेपी के विधायक है। स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में उतार चढाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *