धनोल्टी से विधायक व पूर्व मंत्री पंवार ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, आखिरकार वही हुआ, जिसके लंबे समय से कयश लगाए जा रहे थे। बुधवार को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में धनोल्टी से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और पीएम मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  मदन कौशिक, उत्तराखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह जी और सह मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय मयूख जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *