दून के शैलेष ओली, निहारिका कौर और विकासनगर की नियति सैनी ने प्राप्त किए 99.80% अंक, .20 से चुके

 

– दून के शैलेष ओली, निहारिका कौर और विकासनगर की नियति सैनी ने हासिल किए 99.80% अंक

-देहरादून रीजन में 10वीं में 99.23 फीसद छात्र सफल

– दून के सक्षम व श्रेयांशी और ऋषिकेश की राशि ने हासिल किए 99.60 फीसद अंक

– इस वर्ष 10वीं में 85,539 छात्र-छात्राएं थे पंजीकृत, इनमें से 85,149 हुए उत्तीर्ण

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के परिणाम में दून रीजन में 99.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैैं। उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं का यह आंकड़ा गत वर्ष से 9.51 प्रतिशत है। मतलब, पिछले वर्ष देहरादून रीजन में 10वीं में 89.72 फीसद छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। लेकिन इस बार कुछ कारणों से रीजन के 390 छात्र-छात्राओं का परिणाम बोर्ड ने जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि रोक गए स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, दून के जसवंत माडर्न स्कूल के शैलेष ओली व केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 हाथीबड़कला की निहारिका कौर और विकासनगर के द सेपियंस स्कूल की नियति सैनी 99.80 फीसद अंक हासिल कर रीजन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। इसके अलावा दून के द टोंसब्रिज स्कूल के सक्षम सकलानी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रेयांशी चौधरी, वेल्हम ब्वायज स्कूल के संयम खासा ने 99.60 फीसद अंक प्राप्त किए हैैं। ऋषिकेश के डीएसबी स्कूल की राशि अरोड़ा और विकासनगर के द सेपियंस स्कूल की अंशिका चौहान को भी 99.60 फीसद अंक मिले।

सीबीएसई के दून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैैं।

इन जिलों में सीबीएसई से संबद्ध 1082 हाई स्कूल हैैं।

इनमें 610 उत्तराखंड और 472 उत्तर प्रदेश में हैैं।

इन विद्यालयों में इस वर्ष 10वीं में 85,539 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

इनमें से 85,149 उत्तीर्ण हुए हैैं।

छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से 0.47 प्रतिशत अधिक रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *