
Dehradun, आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। ग्रेड पे को लेकर उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों के परिजनों ने मूसलाधार बारिश के बाद भी गांधी पार्क के सामने अपना सांकेतिक विरोध जताया। जबकि, इससे पहले पुलिस के अधिकारियों ने पूरी कोशिश कर दी थी कि थी परिवारजन किसी भी कीमत पर अपना विरोध न कर पाएं। पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया था। लेकिन, इसके बावजूद पुलिस कर्मियों के परिजनों ने अपना विरोध जताया। शायद, उत्तराखंड के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब पुलिस के परिजन अपने मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और पुलिस ने अपने मारीजनो को प्रदर्शन करने से रोका।