-चिन्तन बैठक में सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा
देहरादून 28 जून, भाजपा की रामनगर में चल रहे चिन्तन शिविर में सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों पर और कल्याणकारी योजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनैतिक परीदृश्य में भाजपा के अलावा अन्य दलों की क्या स्थिति है इस पर भी चर्चा हुई. बैठक में सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियो पर विस्तार से विचार और जन कल्याणकारी योजनाओ को अंतिम छोर पर वैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल रहा है इस पर भी चर्चा की गई.

2022 में जाना है जनता के बीच
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाना है और ऐसी क्या योजनाये है जो सीधे लोगों को लाभ पहुचायेगी इस पर भी विचार गया. आगामी चुनाव में भागेदारी करनी है और सरकार की उपलब्धियां अहम है। जनहित में कुछ प्रमुख योजनाओं पर रोड मैप में चर्चा की जाएगी. बैठक में सत्रों का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी एवं श्री सुरेश भट्ट के द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वी एल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा , प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी , प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल, नरेश बंसल, राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं उनके मंन्त्रीमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे.