- …कुछ मंत्री संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में, कम नही हो रहे corona केस
देहरादून। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है. मुख्यमंत्री आज मंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर व रोकथाम के लिए चिंतन करने जा रहे हैं. इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कुछ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला कर सकती है. दरअसल, स्टेट में कोरोना संक्रमण के मामले अब 24 घंटे के भीतर 7000 से अधिक आने लगे हैं. जबकि कई शहरों में कोविड कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बाद भी केस कम नहीं हो रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के सामने एक मात्र विकल्प लॉकडाउन हो सकता है. जबकि सरकार के कुछ मंत्री इस पक्ष में भी हैं. खुद कैबिनेट मंंत्री डा. हरक सिंह रावत कोरोना से पार पाने के लिए लॉकडाउन ही तरीका बताते हुए सीएम से बात करने की बात कह रहे हैं. इधर, आम लोग, व्यापारी, कुछ राजनीतिक दल भी इस पक्ष में दिख रहे हैं. बहरहाल, अब सबकी निगाहें सरकार पर टिकी हैं. सरकार क्या निर्णय लेती है. सूत्र बताते हैं कि देर शाम तक सरकार की ओर से इस बावत कोई फैसला आ सकता है. दोपहर में सीएम की मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक होने की संभावना है.
