– हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी 7 मेडिसिन लेकर एक हफ्ते में हो जाएंगे ठीक–
सैटरडे को 673 कोविड पेशेंट हुए रिकवर, 1605 नये पाॅजिटिव केस
देहरादून, दून में हालांकि कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इनमें 80 परसेंट लोग घर पर रह कर ठीेक हो रहे हैं। हेल्थ विभाग द्वारा बताई गई 7 मेडिसिन नियमित रूप से लेने की जरूरत बताई गई है।
दून में 1605 पाॅजिटिव
देहरादून में फ्राइडे को कुल पाॅजिटिव केसेज की की संख्या 1605 रही। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल पाॅजिटिव केसेज की संख्या 47947 हो गई है। रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या में कुछ कमी आई यह संख्या 673 रही। इसके साथ ही अब तक रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 35646 हो गई है। जिले में अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 10697 हो गई है। सैटरडे को 29335 लोगों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 56 लोगों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया।
दून में 33 की डेथ
दून में फ्राइडे का 33 कोरोना पेशेंट की डेथ हुई। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। अकेले दून हाॅस्पिटल में 19 पेशेंट की डेथ हुई। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में 5, हिमालयन हाॅस्पिटल में 5 और महंत इंदरेश, कैलाश और सिनर्जी हाॅस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1151 हो गई है।
डीएम ने दिये निर्देश
डीएम डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडिया ेकान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को हाॅस्पिटल्स में बेड बढाने, सैम्पलिंग बढ़ाने और वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त कोविड हाॅस्पिटल को निर्देश दिये कि वे 24 घंटे पहले आॅक्सीजन की मांग भेजें ताकि समय से आॅक्सीजन टाइम पर भेजी जा सके।
सैटरडे को हर हाल में विवेकानन्द हाॅस्पिटल
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये कि सैटरडे तक किसी भी हाल में विवेकानन्द हाॅस्पिटल शुरू हो जाए और वहां डाॅक्टर नियुक्त करने के साथ ही सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध करवा दिये जाएं। साथ ही महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में 40 आॅक्सीजन बेड लगाये जाएं।
उप जिला मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी
कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियो के लिए आॅक्सीजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उिप जिला मजिस्टेªट (मुख्यालय) देहरादून पे्रमलाल को प्रभारी अधिकारी (आॅक्सीजन प्रबन्धन) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। नोडल अधिकारी आॅक्सीजन प्रबन्धन महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शिखर सक्सेना तथा सह नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत सिंह कण्डारी होंगे।