विधानसभा में एंट्री से पहले होगी थर्मल स्कैनिंग

देहरादून, विधानसभा में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग होंगी. इस बावत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किए जाने को जरूरी कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने ये भी निर्देश दिए हैं कि मास्क यूज करने वालों को ही कैंपस में एंट्री दी जाएगी. इधर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने सचिवालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. इधर, मुख्य सचिव की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में फिलहाल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के अतिरिक्त अन्य कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा. यहां तक कि मीडिया कर्मियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *