होली पर पड़ सकती हैं बौछारें, दून में नहीं हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग ने जताई कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना,

देहरादून, होली पर कुछ क्षेत्रों में  मौसम की दखलंदाजी हो सकती है।  हालांकि, दून में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन पहाड़ के इलाकों में  तेज बारिश की संभावनाएं  हैं।  खासकर , रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में आसमान साफ है और चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। दून समेत अन्य मैदानी शहरों में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जबकि, अगले कुछ दिन में इसमें और इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दून में मौसम साफ रहने के आसार

होली पर दून में मुख्यत: आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मसूरी और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

कुछ शहरों का तापमान

शहर ___अधिकतम ___न्यूनतम

देहरादून__     32.7 ___14.5

उत्तरकाशी __31.5___     13.4

मसूरी __20.9 ___11.9

टिहरी___       23.2 ___13.0

हरिद्वार___      33.3 __12.1

जोशीमठ___    23.5 __09.2

पिथौरागढ़ ___26.2 __09.2

अल्मोड़ा __26.8 ___09.6

मुक्तेश्वर___    23.5 ___09.2

नैनीताल 23.0 10.0

यूएसनगर 32.2 11.4

चम्पावत 23.5 06.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *