देहरादून, दून के ऊपर आसमान में सुखोई विमानों ने उड़ान भरी। भारी गर्जना के साथ उड़ान भरने वाले विमानों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकाल आए। हालांकि विमान एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हुए। लेकिन एयरपोर्ट रनवे के काफी करीब से आसमान से उड़ान भरते हुए सुखोई विमान आगे बढ़ गए। सुखोई विमान को काफी नीचे उड़ान भरने के कारण लोग घरों से बाहर आ गए और काफी लोग छतों पर चढ़कर इन विमानों को देखने लगे। लेकिन लड़ाकू विमान पलक झपकते ही नजरों से ओझल हो गए। दोपहर करीब 1:45 बजे के लगभग इन सुखोई विमानों ने देहरादून के आसमान में उड़ान भरी। ओर आसमान में सुखोई विमान एक छोर से दूसरे छोर उड़ान भरते रहे। आसमान में कई उड़ान भरने के बाद सुखोई विमान दून के आसमान से आगे बढ़ गए। सुखोई विमान की भारी गर्जना से ऐसा लग रहा था जैसे दून के आसमान में कोई खास ट्रेनिंग या एयर शो किया चल रहा हो।