दिल दहलाने वाला हादसा, कार ने स्कूटी को रात को मारी टक्कर, मौत

देहरादून , राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके के पथरीबाग में कार सवार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को तेज ठोकर मारकर उड़ा दिया।हादसे में एक युवती शीतल अग्रवाल की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक युवती घायल है।कोतवाल पटेलनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है। मेडिकल के लिए भेजा।घायल युवती को इलाज के लिए भिजवाया गया है।मृतका मूल रूप से अम्बिकापुर छतीसगढ़ की रहने वाली है जो कि पथरीबाग में किराए पर रह रहे थे। कुल मिलाकर हादसा इतना खतरनाक था कि जिन्होंने सड़क दुर्घटना देखा, होश उड़ गए। आप भी देखिए कितना ख़तरनाक हादसा है, लगाताार शहर में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस पर सभी को जागरूक होने की जरूरत  है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *