राजभवन में कोरोना की दस्तक, बंद रहेगा आज राजभवन सचिवालय

देहरादून। राजभवन में तैनात एक महिला अधिकारी में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने पर उन्हे इलाज के लिये जहाँ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राजभवन सचिवालय को दो दिन सोमवार के लिये बंद कर दिया गया है। कल देर शाम आई रिपोर्ट के बाद ये निर्णय लिया गया है। अफसर को इलाज के लिये कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दो दिन व्यापक सेनेटाईजेशन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। राजभवन स्थित सूत्रो ने इसकी पुष्टि की है। जानकारों की मानें तो अफसर का सामान्य रूप से स्वास्थ्य सही है कोविड लक्ष्ण मिलने पर ये निर्णय किया गया है। अफसर बीते 10 दिनों से राजभवन नही आये थे और बीते पांच दिनों से अवकाश पर भी चल रहे थे। हालांकि ये स्पष्ट नही हो सका है कि ये अफसर किसी कोरोना पीडित के संपर्क में आये थे या फिर कोई ट्रेवल हिस्ट्री रही है।

One thought on “राजभवन में कोरोना की दस्तक, बंद रहेगा आज राजभवन सचिवालय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *