-समाधि से बाहर आने के लिए एक अलग रैंप होगा, सीधे भैरवनाथ मंदिर के लिए खुलेगा

देहरादून, केदारनाथ धाम में मंदिर के पीछे आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि बन रही है। यह समाधि 38 मीटर की गोलायी में बन रही है । इसका काम तीन चरणों में किया जाना है। जिसमें पहले चरण में खुदाई का काम, दूसरे चरण में बनावट का काम और तीसरे चरण में सजावट का काम होना है । पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, दूसरे चरण का काम प्रगति पर है और लगभग दिसंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा, अगर मौसम ने साथ दिया तो । बाकी अगले साल सजावट का काम किया जाएगा । समाधि स्थल पर जाने का रास्ता मंदिर के पीछे दिव्या शिला से होगा, जिसमे लगभग 60 मीटर की डोरी तय करनी होगी और फिर समाधि में गोलायी में नीचे जाने के लिए एक रैंप होगा, जो कि लगभग इस गोलायी के 2 चक्कर मे पूरा होगा । नीचे समाधि स्थल पर योग भी किया जा सकेगा । समाधि से बाहर आने के लिए एक अलग रैंप होगा जो कि भैरवनाथ मंदिर के लिए खुलेगा ।