MDDA आया एक्शन मूड में, अवैध निर्माण सील

Dehardun, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अब एक्शन मूड में है। प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए की निर्माण सील किए।   मिली जानकारी के अनुसार बेल रोड क्लेमेंटाउन तुलसी विहार में  निखिल बजाज द्वारा हॉस्टल के उद्देश्य अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे अवैध दो मंजिला भवन को सील किया। इसके अलावा बेल रोड क्लेमेंटाउन तुलसी विहार में ही  सलीम खान द्वारा अवैध रूप से निर्मित 2 मंज़िल भवन को भी सील कर दिया गया ।  इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में जोगीवाला बद्रीपुर रोड पर स्थित  सलमान खान द्वारा बनाए गए अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला भवन को भी सील कर दिया गया ।सहायक अभियंता मनोज कुमार जोशी अवर अभियंता व पी एन बहुगुणा अन्य सुपरवाइजर व पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त सीलिंग की कार्रवाई शांति पूर्ण रुप से संपन्न की गई। प्राधिकरण सचिव जी सी गुणवंत द्वारा उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *